सूक्ष्म कलाकारी में माहिर चित्रकार

माइक्रोस्कोपिक कलाकारी इन चित्रों की विशेषता है। पहला उदाहरण हारमनी सीरीज़ की एक पेंटिंग, जिसे कलाकार सुषमा जैन प्रकृति और पक्षियों की समरसता का चित्रण कहती हैं।

यह कालिदास कृत ऋतुसंहार का चित्रण है, जिसमें छह ऋतुओं का वर्णन है। प्रकृति के साथ नायिका के मनोभावों को यहां सुषमा जैन ने प्रमुखता से उकेरा है।

यह कालिदास कृत रघुवंशम के उस प्रसंग का चित्रण है, जिसमें राजा जलविहार पर हैं, रानियां स्नान कर रही हैं, काव्य के अनुसार मछलियां, हंस, मुक्ताहार आदि उकेरे गये हैं।

यह भी हारमनी सीरीज़ की एक पेंटिंग है, जो प्रकृति के सौंदर्य और प्राणियों के आनंद के बीच सामंजस्य जैसी भावनाओं को उकेरती है।

इस पेंटिंग का शीर्षक है 'ड्रीम्स'। इसमें किशोरियों के सपनों का प्रतीक हैं चिड़ियां, आसमान में आज़ाद उड़ान का प्रतीक। यह पेंटिंग मिक्स मीडिया में लिनन कैनवास पर बनी है। अन्य सभी पेंटिंग भी लिनन कैनवास पर एक्रेलिक रंगों से रची गयी हैं।