painting exhibition, art exhibition, chandigarh news
फ्रांस ने 14, अमेरिका ने 4, ऑस्ट्रेलिया ने एक और दैनिक भास्कर ने भी एक कलाकृति खरीदी

बाढ़ पीड़ितों के लिए कलाकारों ने जुटाये 11 लाख

 

             चंडीगढ़। स्थानीय पंजाब कला भवन, सेक्टर 16 की दो कलादीर्घाओं में 17 सितंबर से शुरू हुई कला प्रदर्शनी के प्रति लोगों के भारी उत्साह को देखते हुए इसे 30 सितंबर तक बढ़ा दिया गया है। पंजाब के बाढ़ प्रभावितों की सहायतार्थ लगायी गयी 171 कलाकारों की 471 कलाकृतियों वाली इस प्रदर्शनी में अब तक कलाकृतियों के विक्रय से 11 लाख रुपये की राशि एकत्र की जा चुकी है। यह जानकारी पंजाब ललित कला अकादमी के अध्यक्ष श्री गुरदीप धीमान ने एक संक्षिप्त गरिमापूर्ण समारोह में कलाप्रेमी ख़रीदारों को उनके द्वारा ख़रीदी गई कलाकृतियाँ सौंपते हुए साझा की।

दरअसल यह प्रदर्शनी 25 सितम्बर तक प्रस्तावित थी। लोकरुचि को देखते हुए इसे अब और पांच दिनों के लिए बढ़ा दिया गया है। धीमान के अनुसार 25 सितंबर तक सौंपी गयी 90 से अधिक कलाकृतियों में 14 फ्रांस, चार अमेरिका, एक ऑस्ट्रेलिया और एक दैनिक भास्कर द्वारा ख़रीदी गयी है।

painting exhibition, art exhibition, chandigarh news

उल्लेखनीय है सुश्री मिनी जी की पहल पर यह प्रयास शुरू किया गया था। पंजाब कला भवन के अनूठे सहयोग से इस विचार को वृहद कला प्रदर्शनी का आकार मिल सका। प्रदर्शनी में देश भर के ख्यातिलब्ध कलाकारों सहित संभावनाशील युवा कलाकारों की सक्रिय भागीदारी ने इसे कामयाबी तक पहुँचा दिया। प्रदर्शनी में सभी कलाकारों ने अपनी कलाकृतियां आयोजकों को विक्रय के लिए नि:शुल्क उपलब्ध करवायी हैं ताकि मिलने वाली राशि से पंजाब के बाढ़ पीड़ितों की यथासंभव इमदाद की जा सके।

प्रदर्शनी में पेंटिंग्स के अलावा मूर्तियां, कैलीग्राफ़ी, फ़ोटोग्राफ्स, डिजिटल आर्ट तथा मिक्स मीडिया आदि शामिल हैं। चंडीगढ़ के कलाप्रेमियों से आग्रह है कि इस प्रदर्शनी को समय निकालकर ज़रूर देखें और एक नेक मक़सद के लिए आयोजित इस अनुष्ठान में अपनी क्षमतानुसार योगदान दें।

-प्रेस विज्ञप्ति

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *