
- December 15, 2025
- आब-ओ-हवा
- 0
मध्य प्रदेश 70वें साल में प्रवेश कर चुका है। मध्य प्रदेश के बारे में सामान्य ज्ञान के साथ ही कुछ विशिष्ट जानकारियां, बातें और विमर्श हम इस ब्लॉग में पढ़ेंगे। इस ब्लॉग के लिए आप अपने लेख आदि हमें edit.aabohawa@gmail.com पर भेज सकते हैं। यह पहली कड़ी है, सवालों के ज़रिये प्रदेश को जानिए...
दीक्षा मनीष की प्रस्तुति...
भारत के हृदय प्रदेश को कितना जानते हैं आप?
1. भारत की स्वतंत्रता के बाद 1 नवंबर 1956 को किन दो प्रांतों को मिलाकर मध्य प्रदेश का गठन हुआ?
A. मध्य प्रांत एवं बरार प्रांत
B. मध्य भारत एवं विंध्य प्रांत
C. विंध्य प्रांत एवं प्रायद्वीप
D. विदर्भ एवं मध्य भारत
E. विदर्भ एवं तटीय क्षेत्र
2. मध्य एवं बरार प्रांत को मिलाने के बाद और किस प्रांत के हिस्से मध्य प्रदेश में जोड़े गये?
A. विंध्य
B. विदर्भ
C. प्रायद्वीप
D. हिमालय पर्वतीय क्षेत्र
E. सिंधु गंगा का मैदान
3. कौन सा नाम मध्य प्रदेश की पहचान को इंगित नहीं करता?
A. हीरा स्टेट
B. प्रोटीन कैपिटल
C. प्रथम प्रदेश
D. हृदय प्रदेश
E. बाघ स्टेट
4. कई नदियों के मायके के रूप में विख्यात मध्य प्रदेश में किन नदियों का उद्गम स्थल नहीं है?
A. नर्मदा—ताप्ती
B. ताप्ती—सोन
C. सोन—सिंध
D. चंबल—बेतवा
E. महानदी—कृष्णा
5. 3,08,252 वर्ग किलोमीटर वाला मध्य प्रदेश क्षेत्रफल के हिसाब से भारत में कितने राज्यों से छोटा है?
A. एक
B. दो
C. तीन
D. चार
E. पांच
6. मध्य प्रदेश से अलग होकर छत्तीसगढ़ कब नया राज्य बना?
A. 1 नवंबर 2000
B. 1 नवंबर 1956
C. 11 मार्च 2000
D. 11 नवंबर 2000
E. 15 अगस्त 1947
7. क्षेत्रफल व की दृष्टि से मध्य प्रदेश के सबसे बड़े और सबसे छोटे संभाग का सही युग्म कौन सा है?
A. जबलपुर और चंबल
B. इंदौर और भोपाल
C. नर्मदा पुरम और चंबल
D. जबलपुर और उज्जैन
E. इंदौर और नर्मदा पुरम
8. क्षेत्रफल की दृष्टि से मध्य प्रदेश के सबसे बड़े और सबसे छोटे ज़िले का सही युग्म कौन सा है?
A. छिंदवाड़ा और निवाड़ी
B. जबलपुर और दतिया
C. इंदौर और आगर मालवा
D. छिंदवाड़ा और आगर मालवा
E. जबलपुर और मैहर
9. मध्य प्रदेश में संभागों और ज़िलों की सही संख्या कौन सा विकल्प दर्शाता है?
A. 10 और 55
B. 07 और 52
C. 10 और 52
D. 10 और 53
E. 7 और 55
10. इनमें से कौन सा विकल्प मध्य प्रदेश के संभागों के सही नाम नहीं बताता?
A. भोपाल व इंदौर
B. ग्वालियर व रीवा
C. सागर व शहडोल
D. उज्जैन व नर्मदापुरम (होशंगाबाद)
E. भरतपुर व रायपुर
11. मध्य प्रदेश की सीमा पांच राज्यों से मिलती है, किस राज्य के साथ मप्र कितनी बड़ी सीमा साझा करता है, इसे ध्यान में रखकर ग़लत विकल्प चिह्नित करें।
A. सबसे बड़ी सीमा उत्तर प्रदेश से
B. महाराष्ट्र की तुलना में राजस्थान सीमा अधिक
C. सबसे छोटी सीमा गुजरात से
D. गुजरात की तुलना में छत्तीसगढ़ सीमा अधिक
E. सबसे छोटी सीमा उत्तराखंड से
12. मध्य प्रदेश के 14 ज़िलों से होकर गुज़रने वाली कौन सी रेखा प्रदेश को दो बराबर भागों में बांटती है?
A. मकर रेखा
B. कर्क रेखा
C. भूमध्य रेखा
D. मध्याह्न्य रेखा
E. भूमध्य व मकर रेखा
13. इनमें से कौन सा भौगौलिक क्षेत्र मध्य प्रदेश से संबंधित नहीं है?
A. मालवा पठार व मध्य भारत पठार
B. बुंदेलखंड व बघेलखंड
C. बघेलखंड व नर्मदा सोन घाटी
D. सतपुड़ा—मैकल व विंध्य कगार
E. विदर्भ व मराठवाड़ा
14. मध्य प्रदेश में कुल विधानसभा, लोकसभा व राज्यसभा सीटों का दर्शाता सही युग्म चुनिए।
A. 231, 29 व 11
B. 230, 28 व 10
C. 230, 29 व 11
D. 231, 29 व 10
E. 230, 28 व 07
15. जबलपुर में स्थित मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय की खंडपीठ किन नगरों में है?
A. भोपाल व इंदौर
B. ग्वालियर व भोपाल
C. इंदौर व उज्जैन
D. ग्वालियर व इंदौर
E. इंदौर व नर्मदा पुरम
16. मध्य प्रदेश के किन ज़िलों की सीमाएं दो राज्यों से नहीं मिलतीं?
A. अलीराजपुर व झाबुआ
B. मुरैना व बालाघाट
C. सिंगरौली व शिवपुरी
D. भोपाल एवं विदिशा
E. सही विकल्प अनुपलब्ध
17. किन दो बिंदुओं पर मध्य प्रदेश भारत का नंबर वन राज्य है?
A. गेहूं व धान उत्पादन
B. सर्वाधिक कपास एवं सर्वाधिक धान
C. तिल व गन्ना उत्पादन
D. सर्वाधिक हीरा उत्पादन एवं सर्वाधिक कोयला भंडार
E. सर्वाधिक हीरा उत्पादन व सर्वाधिक वनक्षेत्र
18 मध्य प्रदेश के नवनिर्मित जिलों का युग्म इनमें कौन सा है:
A अलीराजपुर -आगर मालवा -निवाड़ी
B अलीराजपुर- पांढुरना- मैहर
C मऊगंज -मेहर -पांढुरना
D मऊगंज- मेहर -निवाड़ी
E सीधी- मैहर -अलीराजपुर
19 मध्य प्रदेश की सबसे ऊँची चोटी कौन-सी है और यह कहाँ स्थित है?:
A धूपगढ़, पचमढ़ी
B अमरकंटक, अनूपपुर
C चौरागढ़, पचमढ़ी
D गुडविल, छतरपुर
E कालीभीत, सतपुड़ा पर्वतमाला
20 इनमें से मध्य प्रदेश का ऐसा कौन सा जिला है जिसकी सीमा किसी अन्य राज्य की सीमा को नहीं छूती:
A रायसेन
B उज्जैन
C शिवपुरी
D रीवा
E खंडवा
उत्तर
1.A 2.A 3.C 4.E 5.A
6.A 7.A 8.A 9.A 10.E
11.E 12.B 13.E 14.C 15.D
16.D 17.E 18.C 19.A 29.B

दीक्षा मनीष
पेशे से सांदीपनि विद्यालय में व्याख्याता। शिक्षा, साहित्य एवं कलाओं संबंधी रुचियों से संपन्न। ख़ुद को लेखक तो नहीं मानतीं किंतु निरंतर अध्ययन करते रहना एक शग़ल ज़रूर।
Share this:
- Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
- Share on X (Opens in new window) X
- Share on Reddit (Opens in new window) Reddit
- Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
- Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
- Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
- Share on Bluesky (Opens in new window) Bluesky
