मध्य प्रदेश, mp, famous personality of mp, osho
मध्य प्रदेश 70वें साल में प्रवेश कर चुका है। मध्य प्रदेश के बारे में सामान्य ज्ञान के साथ ही कुछ विशिष्ट जानकारियां, बातें और विमर्श हम इस ब्लॉग में पढ़ेंगे। इस ब्लॉग के लिए आप अपने लेख आदि हमें edit.aabohawa@gmail.com पर भेज सकते हैं। सवालों के ज़रिये प्रदेश को जानिए...
दीक्षा मनीष की प्रस्तुति...

मध्य प्रदेश के यादगार चेहरे

1. मध्य प्रदेश के कैलाश सत्यार्थी, जिन्हें नोबेल पुरस्कार से नवाज़ा गया, किस संस्था के संस्थापक हैं:
A. नारी शिक्षा मुहिम
B. विकलांग सेवा समिति
C. बचपन बचाओ आंदोलन
D. सीमा सुरक्षा मुहिम

2. ‘करमरमर कलनविधि’ विकसित करने वाले और रैखिक प्रोग्रामिंग के लिए पहला प्रमाणित बहुपद-समय एल्गोरिथम (polynomial-time algorithm) बनाने वाले महान भारतीय गणितज्ञ नरेंद्र कृष्ण करमरकर का संबंध किस ज़िले से है?
A. ग्वालियर
B. इंदौर
C. शिवपुरी
D. उज्जैन

3. भारतीय परमाणु अनुसंधान कार्यक्रम, ‘ऑपरेशन शक्ति’ में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले और विभिन्न पद्म पुरस्कारों से सम्मानित बड़वानी ज़िले के महान वैज्ञानिक कौन हैं:
A. नरेंद्र करमरकर
B. अनिल काकोड़कर
C. ब्रह्मगुप्त
D. ओम प्रकाश पांडे

4. सन् 2000 में इब्न सीना अकादमी आफ़ मेडिसिन अंड सैन्सेस की स्थापना करने वाले यूनानी चिकित्सक, जिन्होंने लगभग 45 ग्रंथ लिखे, मध्य प्रदेश के यह नामी हकीम कौन रहे?
A. हकीम सैयद जिलुर रहमान
B. हकीम पाशा
C. राहत इंदौरी
D. शिफ़ा ग्वालियरी

5. अखिल भारतीय हृदय फाउण्डेशन के संस्थापक व निदेशक कौन थे?
A. डॉ. वसंत साठे
B. मुकेश चंद्र शर्मा
C. डॉक्टर सुनील बाजपेई
D. केशवराव कृष्णराव दाते

6. 2013 से 2016 तक आरबीआई गवर्नर रहे किस अर्थशास्त्री का जन्म भोपाल में हुआ?
A. उर्जित पटेल
B. रघुराम राजन
C. एल.के. झा
D. सी. रंगराजन

7. भारतीय आत्मा कहे गये प्रसिद्ध साहित्यकार माखनलाल चतुर्वेदी का जन्म किस ज़िले में हुआ था?
A. छिंदवाड़ा
B. जबलपुर
C. सिवनी
D. नर्मदापुरम/होशंगाबाद

8. भोपाल स्टेट या रायसेन ज़िले में जन्मे प्रख्यात आध्यात्मिक गुरु ओशो उर्फ़ आचार्य रजनीश का मूल नाम क्या था?
A. चंद्रमोहन जैन
B. रजनीश जैन
C. राजेश जैन
D. चंद्रमोहन गर्ग

9. मध्य प्रदेश के किस प्रसिद्ध पत्रकार के नाम पर प्रख्यात पत्रकारिता विश्वविद्यालय का नाम है?
A. माखनलाल चतुर्वेदी
B. सेठ गोविंद दास
C. मृणाल पांडे
D. कमलकांत सक्सेना

10. इनमें से किस प्रसिद्ध पत्रकार व लेखक का जन्म दमोह ज़िले में हुआ, जो हिंदी ग्रंथ माला और हिंदी केसरी के संस्थापक रहे?
A. माधवराव सप्रे
B. लोकमान्य तिलक
C. वीर सावरकर
D. राजेंद्र यादव

11. टीकमगढ़ में जन्मीं मृणाल पांडे किस हिंदी दैनिक की संपादक के रूप में प्रसिद्ध हुईं?
A. आज
B. हिंदुस्तान
C. जागरण
D. सहारा

12. 2007-08 के शलाका सम्मान से नवाज़े गये किस पत्रकार का जन्म मध्य प्रदेश में हुआ था?
A. मृणाल पांडे
B. राहत इंदौरी
C. मुक्तिबोध
D. प्रभाष जोशी

13. प्रगतिशील कविता व नई कविता के बीच एक सेतु माने जाने वाले, गजानन माधव मक्तिबोध, तार सप्तक के पहले कवि थे। उनकी किस रचना को ज्ञानपीठ पुरस्कार प्राप्त हुआ?
A. शहर में चारों ओर
B. बारह का वक्त है
C. चांद का मुंह टेढ़ा है
D. काठ का सपना

14. ‘सतह से उठता आदमी’ के रचयिता गजानन माधव मुक्तिबोध का जन्म कौन से ज़िले में हुआ था?
A. शिवपुरी
B. श्योपुर
C. ग्वालियर
D. मुरैना

15. “बेइज़्ज़ती में अगर दूसरे को भी शामिल कर लो तो आधी इज़्ज़त बच जाती है।” ऐसी पंक्तियों के रचयिता व्यंग्यकार और उनके जन्मस्थान को दर्शाता विकल्प कौन सा है?
A. हरिशंकर परसाई, जबलपुर
B. केशवचंद्र, नरसिंहपुर
C. शिवमंगल सिंह सुमन, उज्जैन
D. शरद जोशी, उज्जैन

16. इनमें से किस स्वतंत्रता सेनानी की जन्म या बलिदान भूमि मध्य प्रदेश नहीं रहा?
A. तात्या टोपे
B. चंद्रशेखर आज़ाद
C. सरोजिनी नायडू
D. शंकर शाह

17. जीप पर सवार इल्लियां, मुद्रिका रहस्य आदि व्यंग्यों एवं विक्रम और बेताल, सिंहासन बत्तीसी, वाह जनाब, दाने अनार के, यह दुनिया गज़ब की, लापतागंज के पटकथा व संवाद लेखक कौन हैं?
A. हरिशंकर परसाई
B. बिहारी लाल
C. शिवमंगल सिंह सुमन
D. शरद जोशी

18. इनमें से कौन आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी भारतीय रॉबिनहुड कहलाता है?
A. टंट्या भील
B. भीमनायक
C. खाज्या नायक
D. बाबा साहब

19. इनमें से कौन सी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रानी का संबंध मध्य प्रदेश से नहीं है?
A. रानी दुर्गावती
B. रानी अवंती बाई
C. रानी लक्ष्मी बाई
D. बेगम हज़रतमहल

20. इनमें से किस फ़िल्मी हस्ती का जन्मस्थान मध्य प्रदेश में नहीं है?
A. लता मंगेशकर
B. आशा भोसले
C. किशोर कुमार
D. जॉनी वॉकर

21. प्रसिद्ध कवि शिवमंगल सिंह सुमन मध्य प्रदेश के किस ख्यात विश्वविद्यालय के कुलपति रहे?
A. जीवाजी विश्वविद्यालय
B. बरक़तुल्लाह विश्वविद्यालय
C. विक्रम विश्वविद्यालय
D. देवी अहिल्याबाई विश्वविद्यालय

उत्तर:
1. C 2. A 3. B 4. A 5. D 6. B 7. D 8. A 9. A 10. C
11. B 12. D 13. C 14. B 15. A 16. C 17. D 18. A 19. D 20. B 21. C

दीक्षा मनीष, deeksha manish

दीक्षा मनीष

पेशे से सांदीपनि विद्यालय में व्याख्याता। शिक्षा, साहित्य एवं कलाओं संबंधी रुचियों से संपन्न। ख़ुद को लेखक तो नहीं मानतीं किंतु निरंतर अध्ययन करते रहना एक शग़ल ज़रूर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *