cjp protest, jantar mantar, sonam wangchuk

तंत्र के जंतर के विरुद्ध लोक का मंतर

              संसद के नज़दीक दिल्ली स्थित जंतर मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के बैनर तले चल रहे विरोध प्रदर्शन को पुलिस और सशस्त्र बलों द्वारा बेरहमी से कुचला गया और दमन दूसरे दिन भी जारी है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफ़े की मांग के साथ ही परीक्षाओं में लगातार गड़बड़ियों जैसे मुद्दे जो अव्यवस्था, भ्रष्टाचार और दमन से जुड़े हैं, उनके ख़िलाफ इस प्रदर्शन का देशव्यापी असर होने की ख़बरें हैं। कुछ प्रतीकात्मक और कुछ बयानिया तस्वीरों की ज़ुबानी इस विद्रोह की कहानी…

sonam wangchuk, jantar mantar, cjp protest

यहां प्रस्तुत सभी तस्वीरें सोशल मीडिया से साभार ली गयी हैं। जंतर मंतर के धरने प्रदर्शन की तस्वीरों के बीच एक यह चित्र भी, जिसमें सोनम वांगचुक दिख रहे हैं, सोशल मीडिया पर पोस्ट हुआ।

sonam wangchuk, jantar mantar, cjp protest

युवाओं पर पुलिस की क्रूर कार्रवाई और दूसरे चित्र में विरोध के पोस्टरों व गीतों के साथ शांतिपूर्वक बैठे युवा।

sonam wangchuk, jantar mantar, cjp protest

‘प्रतिरोध अमर रहे’ का बैनर लिये खड़े प्रदर्शनकारी युवा। दूसरे चित्र में प्रदर्शनकारी के हाथ में एक प्रतीकात्मक पोस्टर।

sonam wangchuk, jantar mantar, cjp protest

एक प्रदर्शनकारी अपने हाथों में यह तस्वीर लिये था, जिसे कैमरे ने क़ैद कर लिया।

sonam wangchuk, jantar mantar, cjp protest

प्रदर्शनकारियों को खदेड़े जाने के बाद खोये हुए जूते-चप्पलों को एक जगह इकट्ठा किया गया। इस तस्वीर पर सोशल मीडिया पर चुटकियां ​ली गयीं कि ‘आप जानते ही हैं युवा किसके लिए छोड़ गये हैं ये जूते’।

sonam wangchuk, jantar mantar, cjp protest

प्रदर्शनकारी युवाओं ने अपने संदेशों के लिए कई माध्यम चुने। पोस्टर लिखे, टीशर्ट प्रिंट करवायीं और सड़क के बीच लगे पत्थरों, दीवारों आदि पर भी अपने ‘मन की बात’ लिखकर चले गये।

sonam wangchuk, jantar mantar, cjp protest

ऐसी तस्वीरों ने सवाल उठाये कि प्रदर्शनकारियों पर लाठियां भांजने के लिए भाड़े की पुलिस और बल बुलवाया गया। सोशल मीडिया पर यह चर्चा बनी हुई है कि भाड़े की वर्दी में पुलिस की जगह गुंडे युवाओं के साथ बर्बरता कर रहे थे।

sonam wangchuk, jantar mantar, cjp protest

क्या आप अपने बच्चों को देश की आबादी में सिर्फ़ एक नंबर बना रहे हैं? ऐसे सवाल कई पोस्टरों में पूछे गये। किसी पोस्टर में यह भी ज़ाहिर किया गया कि यह विरोध प्रदर्शन किसी के फ़ंड से नहीं चल रहा है।

sonam wangchuk, jantar mantar, cjp protest

विरोध प्रदर्शन की कुछ और झलकियां। दायें तरफ़ के चित्र में दिखता है एक युवा मोदी का मुखौटा पहनकर आया, सोशल मीडिया पर इस चित्र के कैप्शन में लिखा गया, ‘कौन आया कौन आया… चोर आया चोर आया’।

tribal protest, ken betwa link project protest

जंतर मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन ने सुर्ख़ियां बटोरीं और इस बीच कुछ ख़बरों से निगाह हट गयी। जैसे बंगाल में राहुल सांकृत्यायन की मूर्ति ध्वस्त करना रहा (क्लिक करें: प्रतिमाएं और स्मृति-राजनीति) हो या फिर केन बेतवा लिंक परियोजना के ख़िलाफ़ आदिवासियों का प्रदर्शन। इस चित्र में प्रदर्शनकारी आदिवासी।

cjp protest, jantar mantar, sonam wangchuk

विरोध प्रदर्शन की तमाम हलचलों के बीच ख़बर है कि बुधवार 22 जुलाई को भी जंतर मंतर पर प्रदर्शनकारियों को चुप करवाने की बलपूर्वक कोशिशें जारी हैं। इस पूरे घटनाक्रम में लोकतांत्रिक मूल्यों की चर्चा ज़ोरों पर है। आबओहवा लोक और विरोध प्रदर्शन के संवैधानिक अधिकार के समर्थन में आवाज़ बुलंद करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!